बूथ मैनेजमेंट की चुनौती, चुनाव कराने शेखपुरा से भी आएंगे कर्मी

लखीसराय । लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बूथ मैनेज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 07:58 PM (IST)
बूथ मैनेजमेंट की चुनौती, चुनाव कराने शेखपुरा से भी आएंगे कर्मी
बूथ मैनेजमेंट की चुनौती, चुनाव कराने शेखपुरा से भी आएंगे कर्मी

लखीसराय । लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बूथ मैनेजमेंट की चुनौती है। कोरोना के कारण मतदान केंद्र बढ़ने से चुनाव कर्मियों की संख्या भी बढ़ गई है। आवश्यकता के अनुसार जिले में कर्मियों की कमी हो रही है। कार्मिक कोषांग द्वारा बूथ मैनेजमेंट की तैयार रिपोर्ट के अनुसार जिले में 989 कर्मियों की कमी है। इसे पूरा करने के लिए पड़ोसी जिला शेखपुरा से सरकारी कर्मी चुनाव कराने लखीसराय आएंगे। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में 358 और सूर्यगढ़ा विधानसभा में 563 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि आवश्यकता के अनुसार पुरुष कर्मियों की कमी है। इसमें लखीसराय विधानसभा के लिए 85 और सूर्यगढ़ा विधानसभा के लिए 205 पुरुष पीठासीन पदाधिकारी सहित अन्य मतदान पदाधिकारी की तलाश की जा रही है। शेखपुरा जिले के 981 सरकारी कर्मी लखीसराय में चुनाव कराने आएंगे। इसके अलावा लखीसराय से 753 कर्मियों को चुनाव कराने के लिए शेखपुरा भी भेजा जाएगा। पूर्व के चुनावों में भी दोनों जिले के कर्मियों की अदला बदली की जाती रही है। हालांकि कार्मिक कोषांग द्वारा बुधवार तक मतदान कर्मियों की फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं की गई। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में 286 पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी प्रथम 118, द्वितीय 114 एवं तृतीय 353, पीसीसीपी 118 कर्मियों की कमी है। सूर्यगढ़ा में 81 पीठासीन पदाधिकारी की कमी

सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 566 पोलिग पार्टी और 173 पीसीसीपी की तैयारी की गई है। महिला कर्मियों की कुल संख्या 1,204 है। इसमें मात्र 358 महिला कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। 846 महिला कर्मी को चुनाव कार्य से अलग रखा गया है। जबकि पुरुष कर्मियों में कुल 2,292 कर्मी उपलब्ध है। मात्र 2,079 कर्मियों की आवश्यकता है। पीठासीन पदाधिकारी के लिए 552 पुरुष कर्मियों की जरूरत है लेकिन उपलब्धता 471 है। यानी 81 पीठासीन पदाधिकारी की कमी है। बाकी पी-1, पी-2, पी-3 कर्मियों की कमी नहीं है। लखीसराय में 205 पीठासीन पदाधिकारी कम

लखीसराय विधानसभा में सबसे अधिक चुनाव कर्मियों की कमी है। इसके लिए दूसरे जिले से जुगाड़ कर कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाने की कवायद की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल महिला कर्मी 1,162 में मात्र 563 की आवश्यकता है। शेष 599 महिला कर्मी रिजर्व में है। कुल उपलब्ध पुरुष कर्मी 1,136 है। जबकि आवश्यकता 2,044 की है। यानी 908 कर्मियों की कमी है

chat bot
आपका साथी