सिलाई मशीन चलाएंगे फुलैना, हेलीकॉप्टर की सवारी करेंगे सुजीत

लखीसराय । विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा के प्रत्याशियों के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 07:11 PM (IST)
सिलाई मशीन चलाएंगे फुलैना, हेलीकॉप्टर की सवारी करेंगे सुजीत
सिलाई मशीन चलाएंगे फुलैना, हेलीकॉप्टर की सवारी करेंगे सुजीत

लखीसराय । विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त हो गई। एक मात्र लखीसराय से नाम वापसी हुई है। लखीसराय विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर राम ने अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद लखीसराय विधानसभा से 18 और सूर्यगढ़ा से 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। दोनों विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। अनुमंडल कार्यालय सभागार में तीन बजे दोनों विधानसभा के प्रत्याशी जमा हुए। सूर्यगढ़ा विधानसभा के आरओ संजय कुमार ने सबसे पहले प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किया। जबकि लखीसराय विधानसभा के प्रत्याशियों को देर शाम तक इंतजार करना पड़ा। आरओ संजय कुमार ने चुनाव चिह्न दिया। ---

लखीसराय विधानसभा के प्रत्याशी को मिला चुनाव चिह्न

राजेंद्र प्रसाद साहू - निर्दलीय - कैमरा मुरारी कुमार - निर्दलीय - कंप्यूटर राकेश कुमार - निर्दलीय - ट्रैक्टर फुलेना सिंह - निर्दलीय - सिलाई मशीन राजीव रंजन कुमार राय - बहुजन समाज पार्टी - हाथी विमल कुमार - जन अधिकार पार्टी - कैंची अमरेश कुमार - महागठबंधन (कांग्रेस) - पंजा विजय कुमार सिन्हा - राजग (भाजपा) - कमल का फूल सुजीत कुमार (बड़हिया) - निर्दलीय - हेलीकॉप्टर सुजीत कुमार (सोंधी) - निर्दलीय - डोली सुनील कुमार - निर्दलीय - सेब कुमारी बबिता - निर्दलीय - कप प्लेट प्रणय कुमार - निर्दलीय - हेलमेट सुधीर कुमार - निर्दलीय - कैरम भरत महतो - निर्दलीय - बैलून विजय प्रसाद सिंह - निर्दलीय - टोकरी विजय राम - आम जनता पार्टी राष्ट्रीय - चप्पल विजय कुमार - निर्दलीय - झूला

---- सूर्यगढ़ा विधानसभा के प्रत्याशी को मिला चुनाव चिह्न मुरारी सिंह - निर्दलीय - सेब शंकर शर्मा उर्फ शंकर दास जी महाराज - निर्दलीय - बांसुरी श्रवण कुमार आनंद - निर्दलीय - ऑटो रिक्शा अजय कुमार - आम जनता पार्टी राष्ट्रीय - चप्पल विपिन कुमार - निर्दलीय - कंप्यूटर रामानंद मंडल - राजग (जदयू) - तीर प्रह्लाद यादव - महागठबंधन (राजद) - लालटेन रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक - लोजपा - बंगला राणा अमित कुमार सिंह - जनता पार्टी - चरखा हलधर पप्पू सिंह - राष्ट्रीय जनजन पार्टी - बैट अखिलेश्वर भगत - बहुजन महा पार्टी - फुटबॉल गणेश कुमार - रालोसपा - सीलिग फैन संदीप कुमार - जनतांत्रिक लोकहित पार्टी - टेलीविजन श्याम किशोर सिंह - भारतीय सबलोक पार्टी - ट्रंपपेट रंजन कुमार - निर्दलीय - लेपटॉप अभिषेक रंजन - निर्दलीय - गैस सिलिडर अमरजीत पटेल - निर्दलीय - ट्रैक्टर चलाता किसान गंगाधर पांडेय - निर्दलीय - दूरबीन रूपेश कुमार श्रीवास्तव - निर्दलीय - अलमीरा

chat bot
आपका साथी