सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक टीकाकरण के लिए बने 13 केंद्र

किशनगंज। कोविड टीकाकरण की सुविधा को और भी सहज बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण केंद्र संचालित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 08:41 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 08:41 PM (IST)
सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक 
टीकाकरण के लिए बने 13 केंद्र
सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक टीकाकरण के लिए बने 13 केंद्र

किशनगंज। कोविड टीकाकरण की सुविधा को और भी सहज बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण केंद्र संचालित किए जाएंगे। इन टीकाकरण केंद्रों पर सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक वैक्सीन दिए जाएंगे। इसके लिए जिला में 13 विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्रीनंदन ने बताया कि 13 विशेष टीकाकरण केंद्र के माध्यम से अब तक टीकाकरण से वंचित लोग आसानी से टीका लगावा सकते हैं। साथ ही दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बनाए गए पूजा पंडालों में कोविड टीकाकरण के साथ कोविड जांच की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। पर्व त्योहार को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थलों पर 24 घंटे विशेष कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा। सिविल सर्जन ने कहा कि वर्तमान समय में जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या केवल तीन है। इसके बावजूद संक्रमण का खतरा समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग त्योहार मनाने के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 7.5 लाख से अधिक लोगों को प्रथम डोज एवं 1.56 लाख लोगों को दूसरा डोज टीका लगाया गया है। वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. मंजर आलम ने कहा कि संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए त्योहार के समय में विभाग विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। सभी टीकाकरण स्थलों पर साफ सफाई के साथ साथ लाभार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस कार्य के सफल संचालन में केयर इंडिया का भी सहयोग लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी