आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

- कृषि पोषण विषय की बताई गई महत्ता संवाद सहयोगी किशनगंज राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:08 AM (IST)
आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

- कृषि पोषण विषय की बताई गई महत्ता

संवाद सहयोगी, किशनगंज : राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर खगड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग व इफको के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान इंजीनियर मनोज कुमार राय ने दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने घर के खाली पढ़े जगहों पर पोषण वाटिका लगाने का प्रयास करें। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। पोषणा वाटिका से आंगनबाड़ी सेविका और उनके परिवार के सदस्यों को ताजा फल व सब्जियां सुलभता से उपलब्ध हो पाएगा। खुद जब महत्व को समझेंगे तो समाज के लोगों को भी इसके उपयोग व महत्व के बारे में बेहतर तरीके से बता पाएंगी।

वैज्ञानिक डॉ. नीरज प्रकाश ने बताया कि पोषण वाटिका के विभिन्न मॉडल, संतुलित आहार के लिए न्यूट्री थाली, सब्जी उत्पादन व बागवानी सहित कई तथ्यों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण के अंत में 60 आंगनबाड़ी सेविकाओं को सहजन का पौधा व इफको द्वारा सब्जी बीज का किट, तरल एनपीके और एजोटोबेक्टर वितरित किया गया। इस दौरारन मुख्य रूप से कार्यक्रम सहायक मु. मिराज, अमृतेश कुमार, मु. मुजूर आलम, सुनीता कुमारी, राकेश मंडल सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी