किशनगंज में तीसरे चरण में पड़ेंगे वोट

संवाद सहयोगी किशनगंज बिहार विधानसभा के लिए चुनाव आयोग द्वारा तीन चरणों में मतदान की घोष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:29 PM (IST)
किशनगंज में तीसरे चरण में पड़ेंगे वोट
किशनगंज में तीसरे चरण में पड़ेंगे वोट

संवाद सहयोगी, किशनगंज : बिहार विधानसभा के लिए चुनाव आयोग द्वारा तीन चरणों में मतदान की घोषणा की गई है, जिसमें तीसरे चरण में किशनगंज जिले में वोट डाले जाएंगे। 07 नवंबर को जिले के चार विधानसभा यथा किशनगंज, बहादुरगंज, ठाकुरगंज व कोचाधामन में मतदान कराया जाएगा।

इन चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 1668 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 175 व ग्रामीण क्षेत्र में 1493 मतदान केंद्र हैं। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में 289,319 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 149,775 पुरुष व 139,534 महिला और 10 अन्य मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 435 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 34 व ग्रामीण क्षेत्र में 401 मतदान केंद्र हैं।

इसी तरह ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 287,839 वोटर हैं। इनमें 148,902 पुरुष, 138,932 महिला व अन्य पांच मतदाता हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 431 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में 17 व ग्रामीण क्षेत्र में 414 मतदान केंद्र होंगे। किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में 290,790 मतदाता हैं। इनमें 147,168 पुरुष, 143,605 महिला व अन्य 17 मतदाता हैं। यहां 439 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें शहरी क्षेत्र में 124 व ग्रामीण क्षेत्र में 315 बूथ शामिल है। वहीं कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में 248,296 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 128,389 पुरुष, 119,895 व 12 अन्य मतदाता हैं। यहां सभी 363 ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र हैं।

chat bot
आपका साथी