स्कूली बच्चों को दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

स्कूली बचों को फसल अवशेष प्रबंधन और खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:53 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:57 PM (IST)
स्कूली बच्चों को दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ
स्कूली बच्चों को दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : चुरली पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधा में सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने स्कूली बच्चों को फसल अवशेष प्रबंधन और खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने फसल अवशेष नहीं जलाने की शपथ ली। अब स्कूली बच्चे अपने अभिभावकों को फसल अवशेष नहीं जलाने के प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बीएओ राजेश कुमार ने स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को खेतों में फसल के अवशेषों को जलाने से पर्यावरण और खेतों को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली न जलाने के लिए स्कूली बच्चे आगे आए और प्रदूषण के खतरे से लोगों को बचाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करें। कृषि विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों को जागरूक कर रही है। पराली जलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम होती है। हमें पराली को जलाना नहीं चाहिए। पराली जलाने से जमीन में आर्गेनिक कार्बन खत्म हो जाता है। आर्गेनिक कार्बन को जमीन की आत्मा माना गया है। उन्होंने कहा कि यदि हम जमीन में एक फीसद आर्गेनिक बढ़ा लेते हैं तो खेती दोगुनी होगी। यह सबसे अधिक उपजाऊ शक्ति को बढ़ाता है। पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित तो होता ही है साथ ही सांस लेने की परेशानी भी बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को पराली के लाभ भी बताए। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य कामख्या प्रसाद सिंह ने पहले शपथ पढ़कर सुनाया। फिर बारी-बारी से शिक्षकों और बच्चों ने शपथ ली। इस मौके पर बीआरपी एजाज अनवर, शिक्षक मिथिलेश सिंह, रंजित कुमार, हेमंती लाहिड़ी, पिकी कुमारी, रत्ना चंदा, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी