सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी व नेपाल आ‌र्म्ड फोर्स की संयुक्त गश्ती

किशनगंज। इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी व नेपाल आ‌र्म्ड फोर्स के जवानो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:32 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:32 AM (IST)
सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी व नेपाल आ‌र्म्ड फोर्स की संयुक्त गश्ती
सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी व नेपाल आ‌र्म्ड फोर्स की संयुक्त गश्ती

किशनगंज। इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी व नेपाल आ‌र्म्ड फोर्स के जवानों ने संयुक्त रूप से गश्त लगाया। मंगलवार को चलाए गए इस अभियान में सशस्त्र सीमा बल की 12वीं बटालियन कंपनी के साथ दिघलबैंक कंपनी मुख्यालय के जवान शामिल रहे। इस दौरान मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा का पैगाम ग्रामीणों को दिया गया।

गश्ती दल के जवानों ने पीलर के समीप के गांव बालूबाड़ी, लहसुना व डुबाटोली गांव से सटे सीमा पर पैदल मार्च करते हुए भयमुक्त वातारण में मतदान की अपील की। इस दौरान जवनों ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के बीच देश प्रेम की भावना जागृत करने, सीमा पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने व सीमा पर अतिक्रमण रोकने की अपील की। इसके साथ ही दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों तरफ से महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर भी बल दिया। संयुक्त गश्ती का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि आगामी चुनाव को मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से चुस्त दुरुस्त कर दी गई है। लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सीमा पर से प्रत्येक आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए नेपाल पुलिस से भी मदद ली जा रही है। संयुक्त गश्ती में एसएसबी सहित नेपाल एपीएफ झापा के एएसआइ खगेन्द्र कार्की, हेड कांस्टेबल रेवत भंडारी, मोहन तमांग के साथ अन्य जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी