माता के जयकारे के साथ पूजा-अर्चना के बाद किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन

किशनगंज। दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत 12 स्थानों पर माता दुर्गा की पूजा अर्चना भक्ति भाव व शांतिपूर्ण त

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:35 PM (IST)
माता के जयकारे के साथ पूजा-अर्चना के बाद किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन
माता के जयकारे के साथ पूजा-अर्चना के बाद किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन

किशनगंज। दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत 12 स्थानों पर माता दुर्गा की पूजा अर्चना भक्ति भाव व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के नौ स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित तो किया गया। कई जगहों में हमेशा की तरह विसर्जित नहीं किया गया। उनकी प्राण प्रतिष्ठा को मंत्रोच्चारण के साथ रखा गया। दिघलबैंक प्रखंड में दिघलबैंक बाजार में दुर्गा मंदिर में नेपाल और बंगाल से बड़ी संख्या में लोग मूर्ति देखने के लिए आए हुए थे। दिघलबैंक बाजार में इस मौके पर आदिवासी का नाच के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस झूला भी लगाए गए थे। इस मौके पर प्रशासन व दंडाधिकारी की तैनाती चौक चौराहे सहित मंदिर परिसर में किया गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह जगह पर कमेटी के सदस्यों ने वोलियटार की बहाली कर रखी थी।

वहीं बहादुरगंज में हर्षोल्लास के बीच दुर्गा पूजा शांति पूर्वक समाप्त हो गया। जहां श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए कुछ जगह मां की प्रतिमा को बीते शुक्रवार को ही विसर्जन किए तो कुछ शनिवार को उत्साहित भक्तजनों जलाशय में जयघोष लगाते हुए विसर्जन किए। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। नगर पंचायत मुख्यालय के शिवपुरी, ग्रामीण क्षेत्रों में रहमानगंज, गोपालपुर सहित कई जगह मूर्ति विसर्जन दशमी के दिन शुक्रवार को ही विसर्जन कर दिया गया था।

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गुदरी बाजार, चैती दुर्गा मंदिर सताल रोड, मोतीगंज बिरनिया सहित कई जगहों का मूर्ति विसर्जन आज शाम को किया जाएगा। इससे पूर्व नवमी एवं दशमी पूजा को लेकर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु विभिन्न दुर्गा मंदिरों तक जाकर श्रद्धा पूर्वक पूजा किए एवं मां दुर्गा से आशीष लिए। वही दशमी के दिन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गुदरी बाजार में जगह-जगह से आये आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपने पारंपरिक नृत्य से लोगों का दिल मोह लिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक अंजार नईमी मोतीगंज बिरनिया, मां अम्बे सार्वजनिक पूजा समिति शिवपुरी, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गुदरी बाजार, चैती दुर्गा मंदिर सताल रोड सहित अन्य पूजा पंडालों तक जाकर पूजा कमेटी एवं श्रद्धालुओं का हौसला अफजाई किए। उधर सुरक्षा के मद्देनजर पुरी प्रशासन मुस्तैद रही। हर पूजा पंडालों में पुलिस जवानों की तैनाती के साथ सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की गई थी। वही बीडीओ डा. राकेश गुप्ता, सीओ अजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी राम विलास दास, थानाध्यक्ष संजय कुमार, नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि किशोर कुमार सिंह समय-समय पर विभिन्न पंडालों एवं चौक चौराहे का भ्रमण कर सुरक्षा की निगरानी करते रहे।

chat bot
आपका साथी