हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई

किशनगंज। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही रविवार को दस दिवसीय गणेश महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ संप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:01 PM (IST)
हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई
हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई

किशनगंज। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही रविवार को दस दिवसीय गणेश महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दस दिनों तक भव्य तरीके से हुए पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन किया गया। ढोल नगाड़े के साथ निकली विसर्जन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

इससे पूर्व दस सितंबर को पुरोहितों के मंत्रों उच्चारणो के साथ गणपति महोत्सव के शुभांरभ के साथ ही पूरा इलाका भक्ति के रंग में डूबे नजर आया। दस दिनों तक पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जमी रही। शाम ढलते ही लोग अपने परिवार के साथ पूजा का आनंद लेते नजर आए। वहीं इस दौरान दस दिनों तक लगातार मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। वहीं रविवार को विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। विसर्जन जुलूस धर्मगंज मोहल्लों से होते हुए कैलटेक्स, मनोरंजन क्लब, नेमचंद रोड, फल चौक, गांधी चौक, डेमार्केट होते हुए खगड़ा देव घाट पर प्रतिमा विसर्जन के साथ ही पूजा को संपन्न हुआ। विसर्जन यात्रा में शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ सैकडों श्रद्धालु शामिल रहें। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति बाबा मोरिया की जोरदार नारेबाजी करते नजर आए। ढोल नगाड़ों व भगवान की जयकारों के साथ निकाली गयी विसर्जन यात्रा की आवाज सुन लोग अपने घरों से निकल गणपति बाप्पा को नमन करते दिखें। इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्य द्वारा पूरे रास्ते श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं विसर्जन में शामिल बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला जो डीजे की धुन पर जोरदार नारेबाजी के साथ झूमते दिखें।

chat bot
आपका साथी