सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सड़कों पर लगा कचड़े का अंबार

किशनगंज। विभिन्न मांगों को लेकर बहादुरगंज नगर पंचायत से जुड़े सफाई कर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी सफाई कार्य बाधित रखा। जगह-जगह नगर पंचायत द्वारा रखे कुडादान भर जाने या गिर जाने से उसमें रखा कुडा यत्र तत्र बिखर गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 07:27 PM (IST)
सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने 
से सड़कों पर लगा कचड़े का अंबार
सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सड़कों पर लगा कचड़े का अंबार

किशनगंज। विभिन्न मांगों को लेकर बहादुरगंज नगर पंचायत से जुड़े सफाई कर्मियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी सफाई कार्य बाधित रखा। जगह-जगह नगर पंचायत द्वारा रखे कुडादान भर जाने या गिर जाने से उसमें रखा कुडा यत्र तत्र बिखर गया है। कुडादान में कुडा के सड़ जाने से निकलने वाली बदबू से लोगों को उस रास्ते आवाजाही करना बहुत मुश्किल हो गया है। अभी तक हड़ताल समाप्ति को लेकर इस दिशा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा समुचित पहल नहीं किया गया है।

हड़ताल के तीसरे दिन गुरुवार को सफाई कर्मी संघ के बहादुरगंज इकाई के अध्यक्ष प्रकाश मल्लिक के अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल नगर पंचायत मुख्यालय के सताल निहाल भाग स्थित विधायक अंजार नईमी के आवास पर उनसे मिले। वही सफाई कर्मियों ने संघ द्वारा रखे 11 सूत्री मांग पत्र को सौंपते हुए इस दिशा में समुचित पहल करने का गुहार लगाया। विधायक ने सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस दिशा में नगर विकास मंत्री एवं संबंधित विभागीय से बात कर उचित मांगों को दिलवाना हेतु समुचित पहल करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रकाश मल्लिक, अर्जुन मल्लिक, राजू मल्लिक, सरयू मल्लिक, संजय कुमार, सोनु मल्लिक सहित दर्जनों सफाई कर्मी उपस्थित थे। बताते चलें कि बहादुरगंज नगर पंचायत से जुड़े सफाई कर्मी अपने सेवा नियमितीकरण सहित अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार लाकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बीते मंगलवार से ही अनिश्चित हड़ताल पर हैं।

chat bot
आपका साथी