पोठिया प्रमुख व उपप्रमुख के भाग्य का फैसला आज

संवाद सूत्र पोठिया ( किशनगंज) पोठिया प्रखंड प्रमुख मोहम्मद जाकिर हुसैन व उप प्रमुख शब्बेनूर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:26 PM (IST)
पोठिया प्रमुख व उपप्रमुख के भाग्य का फैसला आज
पोठिया प्रमुख व उपप्रमुख के भाग्य का फैसला आज

संवाद सूत्र, पोठिया ( किशनगंज) : पोठिया प्रखंड प्रमुख मोहम्मद जाकिर हुसैन व उप प्रमुख शब्बेनूर बेगम के भाग्य का फैसला आज होगा। 26 सितंबर यानी शनिवार को इसे लेकर पंचायत समिति की विशेष बैठक आज बुलाई गई है।

बताया जाता है कि बैठक का परिणाम दोपहर दो बजे तक साफ हो जाएगा। फिलहाल पोठिया प्रखंड के सभी निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य दो गुटों में बंटे हैं। एक गुट का नेतृत्व वर्तमान प्रमुख सह उपप्रमुख कर रहे हैं तो दूसरे गुट की अगुवाई पूर्व उपप्रमुख बाबुल आलम कर रहे हैं। प्रमुख व उपप्रमुख की कुर्सी रहेगी यह जाएगी, इसका फैसला आज हो जाएगा।

दूसरी ओर प्रमुख तथा उप प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक को लेकर प्रखंड मुख्यालय में विशेष सुरक्षा के उपाय किए गए हैं । बांस बल्ला से बैठक स्थल को घेर दिया गया है। किसी भी आम लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दी गई है। साथ ही आज पुलिस प्रशासन के भी भारी पर बड़े पैमाने पर रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी