एक दर्जन बाइक सवार का काटा गया चालान

किशनगंज। क्षेत्र में शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 05:14 PM (IST)
एक दर्जन बाइक सवार 
का काटा गया चालान
एक दर्जन बाइक सवार का काटा गया चालान

किशनगंज। क्षेत्र में शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को बहादुरगंज में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पैंथर टीम और पुलिस बल के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार समेत एलआरपी चौक पर वाहन जांच की गई। इस दौरान बाइक सवार चार चक्का वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविग लाइसेंस आदि की जांच की गई। साथ ही वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई। बेवजह घूमने वाले वाहन चालकों के कागजातों की जांच कर कड़ी हिदायत दिया गया।

मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग एक दर्जन दो चक्का वाहनों से सरकारी नियमानुसार जुर्माना वसूला गया है। खासकर जिन वाहन चालकों के पास वैध कागजात या अन्य किसी भी प्रकार की कमी पाई गई उनका चालान काटा गया। वाहन जांच अभियान चलाए जाने से लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं व वाहन दुर्घटना में कमी आएगी। आमजन सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाएंगे एवं थाना क्षेत्र में होने वाले आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण माहौल एवं विधि व्यवस्था बनी रहेगी।

chat bot
आपका साथी