प्रखंड से लेकर पंचायत तक जदयू करेगा संगठन मजबूत : प्रदेश उपाध्यक्ष

किशनगंज। जदयू जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:52 PM (IST)
प्रखंड से लेकर पंचायत तक जदयू करेगा संगठन मजबूत : प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रखंड से लेकर पंचायत तक जदयू करेगा संगठन मजबूत : प्रदेश उपाध्यक्ष

किशनगंज। जदयू जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता में सुभाषपल्ली स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी की विचारधारा के साथ सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को सभी प्रकार की जानकारी से अवगत कराने पर चर्चा की गई। इसके लिए जिला से लेकर ग्रामीण स्तर तक के जदयू कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। इसके अंतर्गत प्रखंड स्तर पर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने कार निर्णय लिया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक गांव में दस की संख्या में सशक्त जदयू कार्यकर्ता का चयन करना है। संगठन का प्रयास रहेगा कि दिसंबर माह के अंत तक पंद्रह से लेकर बीस हजार नए युवाओं को सदस्य बनाया जा सके। वहीं लोक सभा प्रभारी पवन मिश्रा, जिला प्रभारी अनिल कुमार, अल्ताफ हुसैन राजू, किशनगंज विधानसभा प्रभारी नौशाद आलम और बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह ने भी अपने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मुख्य रूप से प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी, फिरोज अंजुम, मु. निजामुद्दीन, बलराम दास, कमाल अंजुम, बंटी सिन्हा, विजय झा, रियाज अहमद, तनवीर अली, नूर मोहम्मद, अजित चौबै, मु. सुफियान, जलाल कादरी, शाहिद आलम, हरिहर पासवान, दानिश एकबाल, अजमल सानी, एहतेशाम अंजुम, डा. आमिर मिन्हाज, जानकी सिंहा, फातमा बेगम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी