जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी : डीटीओ

किशनगंज। आगामी 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्याल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 08:21 PM (IST)
जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी : डीटीओ
जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी : डीटीओ

किशनगंज। आगामी 19 जनवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में जिला परिवहन पदाधिकारी ने जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी रवीन्द्र नाथ गुप्ता ने मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर विभिन्न बिदुओं पर चर्चा कर जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को कई दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को फीसद धरातल पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जल जीवन हरियाली योजना, नशा मुक्ति, दहेज उन्मूलन व सड़क सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की जीवन जीने के लिए जल और वायु अति आवश्यक है। इसलिए जल व पेड़ पौधों का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए हमें सभी को आगे आने की जरूरत है।

उन्होंने दहेज उन्मूलन का जिक्र करते हुए कहा की इस कुप्रथा को समाज से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। वहीं नशा मुक्ति पर फोकस करते हुए कहा की नशा इंसान को नाश कर देता है इससे बचना चाहिए। पिछले कुछ सालों में नशा बंदी से गांव समाज में शांति व भाईचारे का माहौल बना है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पर भी जानकारी देते हुए कहा की वाहन चलाते समय नियम का पालन करें। दो चक्का वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, तथा चार चक्का वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। हमेशा गति सीमा का ख्याल रखकर ही वाहन चलाएं। इस अवसर पर बीडीओ सिकंदर आलम मानव श्रृंखला के रुट चार्ट पर जानकारी साझा किया। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ललित कुमार विश्वास, एमओ सूरज कुमार आजाद, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जियाउल हक, बीसीओ मुकेश कुमार, डीलर जहुर आलम, जुल्फेकारुल हसन, मु. आलम, मनोज कुमार, रोहेल अहमद, मतिउर रहमान, अब्दुर रहीम, जियाउल रहमान, शाहजाद आलम, दानिश अनवर, शाहजाद रैय्यान, मु. कमरुज्जमा, साबिर आलम समेत सभी डीलर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी