जानवरों के उत्पात से शहरी क्षेत्र के लोग परेशान

किशनगंज। नगर परिषद क्षेत्र स्थित कई मोहल्लों बेसहारा पशुओं के उत्पात से शहरी क्षेत्र के लोग परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 12:04 AM (IST)
जानवरों के उत्पात से शहरी क्षेत्र के लोग परेशान
जानवरों के उत्पात से शहरी क्षेत्र के लोग परेशान

किशनगंज। नगर परिषद क्षेत्र स्थित कई मोहल्लों बेसहारा पशुओं के उत्पात से शहरी क्षेत्र के लोग परेशान हैं। जहां-तहां सूअरों ने सड़क पर अपना डेरा बना लिया है। चारों ओर गंदगी फैलने के कारण लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है। इसको लेकर मोहल्ला के लोगों द्वारा नगर परिषद में कई बार आवेदन दिए गए हैं। इसके बावजूद भी इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नही उठाएं गए हैं। दिन प्रतिदिन लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ला में सूअरों का आतंक बढ़ गया है। इन सूअरों को दिन भर समूह में विचरण करते देखा जा सकता है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। सूअर पालकों ने खुले आम सूअरों को विचरण करने के लिए छोड़ दिया है। इनके जहां-तहां घूमते रहने से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। हालांकि पूर्व में नगर परिषद द्वारा आवारा पशुओं के विचरण पर रोक लगाने का प्रयास किया गया था। लेकिन वर्तमान समय में स्थिति जस की तस हो गई है। नगर परिषद क्षेत्र के लोग ने इसके लिए नगर परिषद को कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं। इन लोगों का मानना है कि यदि समय रहते आवारा पशुओं के विचरण पर रोक नहीं लगाया गया तो स्थिति और भी भयावह होने के साथ लोगों का जीना दुर्लभ हो सकता है। शहरी क्षेत्र के निवासी जीतेन कुमार ने बताया कि सुअरों के उत्पात इस कद बढ़ गए हैं कि लोग हमेशा घरों के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद करके रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं। विगत पंद्रह दिन पूर्व सुअरों के झुंड ने घर में घुसकर भोजन सामग्री को बर्बाद कर दिया। जबकि रामाशंकर ने बताया कि बाइक से जाने के क्रम में सड़कों पर आवारा सूअरों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके अलावे ईमलीगोला चौक, उत्तरपाली, महावीर नगर, मोहीउद्दीनपुर, धर्मगंज, केलाबागान, तेघरिया और दिलावरगंज सहित कई मोहल्लों के लोग सूअरों के उत्पात से परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी