आधार केंद्र बंद रहने से लोग परेशान

किशनगंज। प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आधार कार्ड बनवाने एवं सुधार करवाने के लिए प्रतिदि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:15 AM (IST)
आधार केंद्र बंद रहने से लोग परेशान
आधार केंद्र बंद रहने से लोग परेशान

किशनगंज। प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आधार कार्ड बनवाने एवं सुधार करवाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं। परंतु आधार केंद्र बंद रहने से लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा। प्रखंड क्षेत्र में एक ही आधार कार्ड केंद्र होने और उस केंद्र का विगत 15 दिनों से बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग अलसुबह से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय के सामने पहुंच जाते हैं ताकि उनकी समस्या का निदान हो सके। गुरुवार को भी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे स्थानीय मो. रेहान, अबुल कासिम, सरवर आलम, पलासमनी पंचायत के उपमुखिया व अन्य लोगों ने निराशा जताते हुए कहा कि विगत 15 दिनों से वे आधार कार्ड में सुधार करवाने हेतु प्रखंड कार्यालय स्थित आधार कार्ड सेंटर का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन केंद्र के बंद रहने से हर रोज वापस लौट जाना पड़ता है। बताते चलें कि बहादुरगंज नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाखों की आबादी के लिए एकमात्र आधार कार्ड सेंटर बनाए जाने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्राय: देखा जाता है कि आधार केंद्र बंद रहता है। वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फेकार आदिल ने बताया कि आधार कार्ड संचालक का आइडी निरस्त हो जाने के कारण केंद्र बंद फिलहाल बंद है। जिसके कारण आमजनों को परेशानी हो रही है। विभाग को इस संबंध में सूचित किया जा चुका है, जल्द ही आधार केंद्र पुन: सुचारू रूप से चालू किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी