एसएसबी जवान और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ किया योगाभ्यास

किशनगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कई जगहों पर योग से जुड़े कार्यक्रम अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:48 PM (IST)
एसएसबी जवान और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ किया योगाभ्यास
एसएसबी जवान और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ किया योगाभ्यास

किशनगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के कई जगहों पर योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड क्षेत्र के 19 वीं वाहिनी कद्दूभिट्ठा में एसएसबी जवानों ने योग दिवस के अवसर पर योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर कद्दूभिट्ठा कैंप इंचार्ज मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जवानों ने योग के विभिन्न आसनों तथा मुद्राओं का अभ्यास किया गया। वहीं रसिया पंचायत में विवेकानंद चेतना मंच ने कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को योग का अभ्यास करवाया।

इस अवसर पर ठाकुरगंज पश्चिमी क्षेत्र के खंड प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह ने योग से जुड़े कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर शिक्षक धनिक चंद्र राही भी मौजूद रहकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में योग के महत्त्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा की देन है। इससे मन-मस्तिष्क तथा शरीर काफी स्वस्थ रहता है। योग के नियमित अभ्यास से रोग हमारे समीप नहीं आते। स्वस्थ जीवन के लिए हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। वहीं बच्चों ने भी काफी उत्साहित होकर योग के विभिन्न आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। वहीं प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि योग हमारे भारत की अमूल्य निधि है, जिसे आज सारा विश्व अपना रहा है। प्रतिदिन योग का अभ्यास हमें स्वस्थ रखने में सहायता करता है। इसके महत्त्व को जानकर अपने घर परिवार में योग का नियमित अभ्यास कर रोग से कोसों दूर रह सकते हैं। कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनों को करने की विधि तथा संतुलित आहार के बारे में भी बच्चों को बताया गया।

chat bot
आपका साथी