बाढ़ एवं बारिश में बर्बाद फसलों के लिए मिलेगी सरकारी सहायता

किशनगंज। जिले में बाढ़ एवं अधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त फसल से नुकसान की भरपाई के लिए सर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 06:36 PM (IST)
बाढ़ एवं बारिश में बर्बाद फसलों के लिए मिलेगी सरकारी सहायता
बाढ़ एवं बारिश में बर्बाद फसलों के लिए मिलेगी सरकारी सहायता

किशनगंज। जिले में बाढ़ एवं अधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त फसल से नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद किसानों को जगी है। इसके लिए कृषि विभाग पटना द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशानुसार सभी प्रखंड अंतर्गत अत्यधिक वर्षापात या बाढ़ आदि से हुए फसल क्षति का वास्तविक आकलन किया गया। डीएम डा. आदित्य प्रकाश के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों की एक टीम गठित की गई। यह टीम अपने-अपने निर्धारित प्रखंड में पहुंचकर अधिक वर्षापात और बाढ़ के कारण हुए फसल क्षति का वास्तविक आकलन का जायजा लिए।

डीएम ने बताया कि गठित टीम में एडीएम ब्रजेश कुमार को किशनगंज प्रखंड, एसडीसी श्वेतांक लाल को बहादुरगंज प्रखंड, अपर अनुमंडल पदाधिकारी साकेत सुमन सौरव को ठाकुरगंज प्रखंड, डीएलएओ राशिद आलम को कोचाधामन प्रखंड, एसडीसी मंजूर आलम को पोठिया प्रखंड, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार को टेढ़ागांछ प्रखंड, एसडीसी विकास कुमार को दिघलबैंक प्रखंड में फसल क्षति के आकलन की जिम्मेवारी मिली। इन्होंने अपने-अपने आवंटित प्रखंड में जाकर किसानों से संपर्क स्थापित कर खेतों का निरीक्षण किए। साथ ही संबंधित क्षेत्र के कृषि समन्वयक और अन्य कर्मियों के साथ बैठक भी किए। इसके अलावा प्रभावित कृषकों से संपर्क स्थापित कर फसल क्षति का वास्तविक आकलन किए। जिससे कि जिन किसानों कें खेतों में फसल नष्ट हुए हैं। उन किसानों को राहत और सरकारी सहायता उपलब्ध करवाया जा सके। गौरतलब हो कि जिला में धान, मक्का आदि की खेती किसानों द्वारा की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा फसल क्षति से संबंधित प्रतिवेदन समेकित कर जिलाधिकारी के अनुमोदन उपरांत राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा। बताते चलें कि बारिश और बाढ़ के कारण जिला के कई क्षेत्रों में फसल की बर्बादी हुई थी। इसको लेकर किसान लगातार नुकसान फसल की सहायता का मांग उठा रहे थे। अब आकलन किए रिपोर्ट के आधार पर कृषि विभाग से आगे की कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी