आम लोगों के साथ करें अच्छा व्यवहार : आशीष

जिले में पदस्थापित सभी दारोगा को एसपी ने पढ़ाया पुलिसिग का पाठ फोटो- 10 केएसएन 09 संवाद सह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 07:44 PM (IST)
आम लोगों के साथ करें अच्छा व्यवहार : आशीष
आम लोगों के साथ करें अच्छा व्यवहार : आशीष

जिले में पदस्थापित सभी दारोगा को एसपी ने पढ़ाया पुलिसिग का पाठ

फोटो- 10 केएसएन 09

संवाद सहयोगी, किशनगंज:

जिले में पदस्थापित 35 परीक्षमान दारोगा को एसपी कुमार आशीष ने पुलिसिग के गुर सिखाए। शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में उन्होंने सभी नए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी ने कहा आमजन के साथ अच्छा बर्ताव करना है। थाना या आपके पास पहुंचने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करना है। आपका व्यवहार की लोगों की आधी परेशानी को खत्म कर सकता है। अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों को समझें।

मुख्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा वह वरीय अधिकारियों के द्वारा आप तक पहुंच जाएगा। जिसका पालन करना है। पुलिसिग में अनुसंधान सबसे अहम चीज होती है। घटना के बाद बारीकी से घटनास्थल की जांच कर एक एक चीजों का नमूना आपको लेना है ताकि घटना का उद्भेदन किया जा सकें और आरोपित के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य मिल सके। एसपी ने कहा कि जो भी गाइडलाइन या कानून लोगों के लिए है, वह आप सभी पर भी लागू है। हम सभी कानून के रखवाले हैं। कानून की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। बिहार में शराब बंदी लागू है। इसका हर हाल में कड़ाई से पालन करना होगा। इस मौके पर एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, डीएसपी मुकेश ठाकुर, ओएसडी राजेन्द्र प्रसाद भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी