निकाह के पांच दिन बाद तालाब में मिला युवती का शव

किशनगंज। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलपोखर गांव में गुरुवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:20 PM (IST)
निकाह के पांच दिन बाद तालाब में मिला युवती का शव
निकाह के पांच दिन बाद तालाब में मिला युवती का शव

किशनगंज। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलपोखर गांव में गुरुवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इधर पहाड़कट्टा पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही एएसआई चंद्रमनी महतो तथा एएसआइ ओमप्रकाश ने सदलबल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। मृतका की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ बेलपोखर गांव निवासी सोहराब उर्फ कालकू के 20 वर्षीय पुत्री सुहानी खातून के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक सुहानी का बंगला के धनतोला निवासी एक लड़का के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की रजामंदी से पांच दिन पहले मुस्लिम रिति-रिवाज के मुताबिक निकाह पढ़ा दिया गया। निकाह के बाद लड़का भी लड़की के घर में रहने लगे। बुधवार रात को दोनों घर से गायब हो गए। गुरुवार सुबह को घर से एक किमी दूर एक तालाब में सुहानी का शव पानी में ग्रामीणों को शव तैरता दिखा। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पहाड़कट्टा पुलिस को दी गई। मृतका के पति फरार बताया जाता है। पहाड़कट्टा थाना के एएसआइ इंद्रमणि महतो बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि बुधवार की रात पहले लड़का घर से भागा था। उसके बाद लड़की भी भाग गई थी। प्रथम दृष्टया में सुहानी की मौत पानी में डूबने से प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा। हालांकि अभी तक मृतका के पिता द्वारा थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

chat bot
आपका साथी