जिले में 94 स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

किशनगंज। बकरीद को लेकर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 06:11 PM (IST)
जिले में 94 स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी
जिले में 94 स्थानों पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

किशनगंज। बकरीद को लेकर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे कि लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाकर अपनी खुशी का इजहार करें। शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए जिले में 94 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जानकारी देते हुए डीएम डा. आदित्य प्रकाश ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, इमारते शरिया और मदरसा बोर्ड सहित कई अल्पसंख्यक संस्थानों ने धार्मिक स्थल बंद रहने और सार्वजनिक नमाज अदा नहीं करने के संबंध में अपील जारी कर चुके हैं। कुर्बानी से अन्य समुदाय के लोगों को परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को सतर्क और सजग रहने की जरूरत है। सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी निष्पक्ष होकर कार्य करेंगे। पांच गश्ती दल भ्रमणशील होकर विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे। पंचायत चुनाव को देखते हुए असामाजिक प्रवृत्ति के लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। साथ ही जिलेवासियों को बकरीद पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ भाईचारा, अमन-शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर सख्त निर्देश दिए। एडीएम ब्रजेश कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर जिला आपदा केंद्र में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456-225152 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में डीडीसी मनन राम रहेंगें। यह नियंत्रण कक्ष 20 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक कार्यरत रहेगा। इसके अलावा शहर के फलपट्टी चौक पर अस्थायी नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं। इस अस्थायी नियंत्रण कक्ष के प्रभार में वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार रहेंगे। साथ ही प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष थाना परिसर में कार्यरत रहेगा। वहीं एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश के तहत सभी धार्मिक स्थल लोगों के लिए बंद रहेंगें। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पूर्व में भी शांति समिति के सदस्यों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच बैठक हो चुके हैं। लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि किसी भी प्रकार के अफवाह से बचे और इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दें। यदि किस भी स्थान पर अप्रिय घटना घटती है तो दोषी व्यक्ति पर निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई होगी। इस दौरान मुख्य रूप से डीडीसी मनन राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार, डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता सहित कई पदाधिकारी सहित वीसी के माध्यम से बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी