कल अदा की जाएगी बकरीद की नमाज, तैयारी जोरों पर

किशनगंज। पोठिया प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयाि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 07:50 PM (IST)
कल अदा की जाएगी बकरीद की नमाज, तैयारी जोरों पर
कल अदा की जाएगी बकरीद की नमाज, तैयारी जोरों पर

किशनगंज। पोठिया प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बकरीद की नमाज हर साल जुलहिज्जाह की दसवीं तारीख को अदा की जाती है। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक इस साल बकरीद की नमाज अगामी 21 जुलाई बुधवार को अदा की जाएगी। कुर्बानी के बारे मे पोठिया प्रखंड के बुढनई पंचायत स्थित डांगी बस्ती गांव निवासी मौलाना सईदुर्रहमान मिस्बाही ने जानकारी देते हुए बताया कि कुर्बानी एक माली इबादत है, जो मालदार पर वाजिब है। कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैहेसलाम की सुन्नत है। कुर्बानी हर मालदार मर्द व औरत दोनों पर वाजिब है। मुसाफिर पर कुर्बानी वाजिब नही, यदि नफिल के नियत से करे तो सवाब है।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी मलिक ए निसाब पर वाजिब है। मालिक ए निसाब उसे कहा जाता है जो साढ़े 52 तोला चांदी या साढ़े सात तौला सोना या (उसकी कीमत) का मालिक हो, उसे मालिक ए निसाब कहा जाता है। मौलाना मोहम्मद रहमान ने बताया कि कुर्बानी का जानवर मोटा-ताजा तथा उम्दा होनी चाहिए। ऐब वाला नहीं होनी चाहिए। इधर पोठिया प्रखंड का सबसे पुराना हाट छत्तरगाछ में शनिवार को त्योहार का अंतिम हाट होने के कारण लोगों की काफी चहल-पहल देखी गई। इस प्रचंड गर्मी में भी लोगों को अपने जरूरत के मुताबिक दूर दराज से आकर खरीदारी करते देखा गया। सर्वाधिक भीड़ कुर्बानी के जानवर की खरीदारी के दौरान मवेशी हाट में देखा गया। रेडिमेड गारमेंट व कपड़े की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी गई। त्योहार को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों के चेहरे पर देखी जा रही है। पर्व को लेकर बच्चों में खुशी का माहौल है।

chat bot
आपका साथी