फिट इंडिया स्कूल रजिस्ट्रेशन में किशनगंज को मिला राज्य में छठा स्थान

किशनगंज। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 1919 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंड

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 07:58 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 07:58 PM (IST)
फिट इंडिया स्कूल रजिस्ट्रेशन में किशनगंज को मिला राज्य में छठा स्थान
फिट इंडिया स्कूल रजिस्ट्रेशन में किशनगंज को मिला राज्य में छठा स्थान

किशनगंज। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 1919 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया। इस मूवमेंट का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। इसके बाद फिट इंडिया मूवमेंट को स्कूलों से जोड़ा गया। जिससे कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ शारीरिक रूप से भी स्वस्थ बन सके। इसके लिए राज्य के सभी जिलों के स्कूलों को फिट इंडिया स्कूल रजिस्ट्रेशन के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। फिट इंडिया स्कूल रजिस्ट्रेशन में किशनगंज जिला को राज्य में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।

वर्तमान समय में किशनगंज जिला में 1434 स्कूल संचालित हैं। इनमें से अब तक 1,035 स्कूल फिट इंडिया मूवमेंट में अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। शेष बचे 399 स्कूल जल्द ही फिट इंडिया स्कूल रजिस्ट्रेशन में शामिल हो जाएंगे। इसके अंतर्गत प्रत्येक स्कूल को फिट इंडिया.जीओवी.इन पर स्कूल का नाम, प्रधानाध्यापक या शारीरिक शिक्षक का नाम, विद्यार्थियों की संख्या और खेल मैदान की लंबाई-चौड़ाई फोटो के साथ अपलोड करना होता है। इसके उपरांत स्कूल को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। इन सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर स्कूल को अपने पास रखना पड़ता है। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में उन्हीं स्कूल के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। जिन स्कूलों ने फिट इंडिया स्कूल रजिस्ट्रेशन में शामिल हो चुके हैं। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता तीन चरण में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण स्कूल स्तर पर, दूसरा चरण राज्य स्तर पर और तीसरा चरण राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। सभी चरण के प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार भी मिलेंगे। डीपीओ एसएसए अजीत कुमार शर्मा ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शारीरिक शिक्षकों को चार माह पूर्व ही दिशा निर्देश दिए गए। इस कार्य में शारीरिक शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। कोरोना महामारी के कारण रजिस्ट्रेशन में जो स्कूल छूट गए हैं। वैसे शेष बचे 399 स्कूल जल्द ही फिट इंडिया मूवमेंट के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे।

=======

टॉप छह जिला का नाम और स्कूलों की संख्या

रैंकिग ---- जिला ----- स्कूल की संख्या

पहला --- ईस्ट चंपारण -- 2,864

दूसरा --- रोहतास -- 2,070

तीसरा --- वैशाली ---- 1938

चौथा --- समस्तीपुर --- 1115

पांचवां --- बांका --- 1,112

छठा --- किशनगंज --- 1,035

=====

फिट इंडिया स्कूल रजिस्ट्रेशन में किशनगंज जिला को राज्य में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। यह जिला के लिए गर्व की बात है। अब तक जिले के 1434 स्कूलों में 1,035 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष बचे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन जुलाई माह में पूरा कर लिया जाएगा। जिससे कि सभी 1434 स्कूलों से कम से कम दो विद्यार्थी हर हाल में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा ले सके। यह ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा एनटीए द्वारा लिया जाएगा।

सुभाष कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी