भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर किया गया पौधारोपण

किशनगंज। भाजपा नेताओं ने एक ही समाधान चलाओ वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:10 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर किया गया पौधारोपण
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर किया गया पौधारोपण

किशनगंज। भाजपा नेताओं ने एक ही समाधान चलाओ वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया। नगर के वार्ड नंबर दो भीमवालिश चौक स्थित एक परिसर में भाजपा किसान मोर्टा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने आलोक सिंह के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे तरीके से जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। कहा कि ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र हरियाली की वजह से ही राज्य के अन्य प्रखंडों से ज्यादा वर्षा वाला क्षेत्र है। यहां अन्य क्षेत्रों के अलावे कम गर्मी व कम ठंड पड़ता है। ज्यादा वर्षा होने के कारण इस क्षेत्र को राज्य का चेरापूंजी भी कहा जाता है।

पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध, पानी को संरक्षित व जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं। वहीं आलोक सिंह ने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक पौधे अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल भी करें ताकि पौधरोपण करने का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हमलोगों ने सभी समस्याओं का एक ही समाधान चलाओ वृक्षारोपण अभियान मुहिम के तहत 100 पौधे लगाए हैं। इससे पूर्व हमलोगों ने मुहिम के तहत नागरिकों के सहयोग से नगर के विभिन्न वार्डों में एक हजार से अधिक लगाए हैं। साथ ही इसकी उचित देखभाल भी की जा रही है ताकि पौधा भली भांति विकसित हो सके। इस दौरान वृक्षारोपण के लिए आए गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इस मौके पर स्थानीय नागरिक बतासु गणेश, सपन भट्टाचार्य, सुभाष यादव, मनमोहन साह, अतुल सिंह, अशोक शर्मा सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी