लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले पर बरती गयी सख्ती

किशनगंज। लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घर से निकले लोगों को पुलिस के कोप का भाजन बनन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:22 PM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले पर बरती गयी सख्ती
लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले पर बरती गयी सख्ती

किशनगंज। लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घर से निकले लोगों को पुलिस के कोप का भाजन बनना पड़ा। मंगलवार को शहर के बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। गांधी चौक पर एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी और एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने वाहनों की धर पकड़ शुरू की। इस दौरान बिना अनुमति पत्र के वाहन लेकर निकले लोगों की शामत आ गई। इस दौरान प्रशासन ने लगभग तीन दर्जन से अधिक वाहनों को रोका और सवार से पूछताछ की।

हालांकि आवश्यक कार्य से निकले लोगों द्वारा सबूत पेश करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन 25 अन्य बाइक चालक से पुलिस ने एक एक हजार जुर्माना वसूला। जबकि एक कार और एक ई रिक्शा चालक के द्वारा जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर दोनों वाहनों को जप्त कर टाउन थाना के हवाले कर दिया गया। चेकिग के दौरान ही एक ई रिक्शा चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसमे बाद पुलिस जवानों ने खदेड़ कर धरमगंज रेल गुमटी के समीप दबोच लिया। इस बीच लॉकडाउन का जायजा लेने निकले एसपी कुमार आशीष भी गांधी चौक पहुंच गए और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद अधिकारी गस्त पर निकल गए। वहीं एसपी ने कहा कि कोरोना एकबार फिर से जिले में पैर पसारने लगा है। इसके बावजूद भी लोग सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देश की अवहेलना कर रहे हैं। नतीजतन पुलिस को भी सख्ती करनी पड़ रही है। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें।

chat bot
आपका साथी