गायत्री परिवार ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

किशनगंज। विश्व पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने के साथ पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में लोगो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:09 PM (IST)
गायत्री परिवार ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
गायत्री परिवार ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

किशनगंज। विश्व पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने के साथ पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में लोगों को जागरुक करता है। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर जरुरत से अधिक बोझ पड़ गया है। ऐसे हालात में पृथ्वी दिवस का महत्व बढ़ गया है। इस क्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गुरुवार को गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्यामानंद झा ने मोतीबाग में पौधारोपण करने के दौरान उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद समाज के लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करना है। वर्तमान समय में ग्लेशियर पिघलते जा रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग के साथ प्रदूषण का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी की गुणवत्ता, उर्वरकता और महत्ता को बनाए रखना जरूरी है। धरती को बचाने का आशय उनकी रक्षा के लिए पहल करना है। लेकिन इसके लिए किसी एक दिन को माध्यम बनाना उचित नहीं है। व्यक्ति को चाहिए कि प्रत्येक दिन को पृथ्वी दिवस मानकर उसके बचाव के लिए कुछ न कुछ कार्य करते रहे। पर्यावरण को बचाने के लिए अगर इंसान ज्यादा कुछ नही की सकते तो कम से कम पॉलिथीन का उपयोग नहीं करें। इस क्रम में तेघरिया स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की गई। सभी लोग एक पौधा लगाकर उसकी सही तरीके से देखभाल करे तो प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सकता है। इस धरा को सुंदर बनाने के लिए समाज के लोग सहयोग देने के साथ अपनी नैतिक जिम्मेवारी निभाएं। इस दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक राकेश कुमार, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ कुमार, युवा प्रकोष्ठ के सचिव मिक्की साहा, मनीष शर्मा, शोभा देवी, महावीर धारीवाल, संगीता कुमारी सहित गायत्री परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी