रिस्टोर आवर अर्थ थीम पर मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

किशनगंज। इंटर हाई स्कूल में गुरुवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। रिस्टोर आवर अर्थ थीम पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:08 PM (IST)
रिस्टोर आवर अर्थ थीम पर मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
रिस्टोर आवर अर्थ थीम पर मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

किशनगंज। इंटर हाई स्कूल में गुरुवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। रिस्टोर आवर अर्थ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य परमेश्वर झा ने स्कूल परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाए। मौके पर उन्होंने कहा कि इंसान अपने संघर्षमयी जीवन में उन महत्वपूर्ण कार्यों से बेखबर हो जाते हैं, जिसका व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस धरा पर जन्म लेने वाला प्रत्येक इंसान को पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का थीम रिस्टोर आवर अर्थ रखा गया है। अब यह एक उत्सव ही नही बल्कि लोगों के कार्य का एक अहम हिस्सा बन गया है। पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए धरती पर पेड़-पौधों का होना बहुत जरुरी है। सभी इंसान मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प ले और अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें। पर्यावरण की रक्षा के लिए जरुरी प्रयास करते रहें। जिससे कि पर्यावरण प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या पर नियंत्रण रखा जा सके। लोग अपने जरुरत के पेड़ों की कटाई तो कर लेते हैं। लेकिन कटाई के अनुपात में पौधारोपण नही करते हैं। ऐसे लोगों को अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाने की जरुरत है। जिससे कि पृथ्वी पर पेड़-पौधों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो। पौधारोपण के क्रम में स्कूल परिसर में दर्जनों पौधे लगाए। इस दौरान मुख्य रूप से ब्रजेश चंद्र रोशन, सुशील कुमार, अली सद्दाव, प्रमोद महतो आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी