फंदे से लटका मिला युवक का शव

किशनगंज। बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौक के समीप एक मकान में फंदे से लटका हुआ ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:27 PM (IST)
फंदे से लटका मिला युवक का शव
फंदे से लटका मिला युवक का शव

किशनगंज। बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौक के समीप एक मकान में फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया। मंगलवार दोपहर को शव मिलने की सूचना पर बहादुरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। प्रथम ²ष्टया आत्महत्या का मामला मानकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कॉलेज चौक के समीप एक मकान में फंदे से लटका युवक का शव देख लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की शिनाख्त बड़ीजान, दुर्गापुर वार्ड संख्या छह निवासी स्व. तजेमुल हुसैन के पुत्र तंजीम आलम (22) के रूप में की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार विगत सात माह से मृतक अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बहादुरगंज कॉलेज चौक के समीप जयकिशन साह के मकान में किरायेदार के रुप में रहते थे। बताया जाता है कि उसने प्रेम विवाह किया था। हाल के दिनों में पत्नी से भी आपसी कलह चल रहा था। इसी बीच मंगलवार दोपहर को तंजीम ने आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर लोगों ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी कुछ दिनों से पति से अलग रह रही थी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी बिदुओ पर बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा, हालांकि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

chat bot
आपका साथी