भाटाबाड़ी में धार्मकि अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु

किशनगंज। भाटाबाड़ी पंचायत के खटियाटोली गांव में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान नव निर्मित राम ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:33 PM (IST)
भाटाबाड़ी में धार्मकि अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु
भाटाबाड़ी में धार्मकि अनुष्ठान में उमड़े श्रद्धालु

किशनगंज। भाटाबाड़ी पंचायत के खटियाटोली गांव में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान नव निर्मित राम जानकी मंदिर में चल रहा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये करीब दर्जन भर कीर्तन मंडली अपने रामधुन से माहौल भक्तिमय बनाए हुए हैं। इसके पूर्व इस धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभी गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ था। मशानगांव स्थित कनकई नदी के पवित्र धार से जल भरकर धार्मिक अनुष्ठान परिसर में कलश स्थापित किया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को नव निर्मित राम जानकी मंदिर में स्थापित करने हेतु भगवान श्रीराम चन्द्र एवं माता जानकी की प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। जबकि तीसरे दिन शनिवार को विधि विधान के साथ वैदिक रीति रिवाज के बीच मंत्रोच्चारण व हवन के साथ भगवान व माता जानकी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। रविवार को मंदिर परिसर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया।जबकि धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम आयोजन के रूप में पांचवे दिन सोमवार को 48 घंटे का संकल्प लेते हुए श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह का शुभारंभ हुआ। विगत पांच दिनों से लगातार धार्मिक अनुष्ठान किये जाने से खटियाटोली गांव सहित आस पास के गांवों में भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि कमेटी की तरफ से क्षेत्र के ख्याति प्राप्त दर्जनों कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। जो रामधुन के साथ रात में रासलीला प्रस्तुत करेंगे। कमेटी की ओर से महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। वाहन से आये भक्तजनों के वाहनों को भी रखने का समुचित व्यवस्था की गई है।

बताते चलें कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आयोजकों के द्वारा पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर करण लाल सिंह, मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह, कृष्ण प्रसाद सिंह, बासुदेव प्रसाद सिंह, लखन लाल सिंह, सर्वेश्वर प्रसाद सिंह, महादेव प्रसाद सिंह, महेन्द्र कुमार सिंह, निर्मल कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह सहित कमेटी के सभी सदस्य जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी