जयंती पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर

किशनगंज। सरकारी और निजी स्कूल सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार को डॉ. भीमराव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:48 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर
जयंती पर याद किए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर

किशनगंज। सरकारी और निजी स्कूल सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इंटर हाई स्कूल के सभाकक्ष में डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करने के दौरान प्राचार्य परमेश्वर झा ने कहा कि बाबा साहेब को देश का संविधान निर्माता भी कहा जाता है। राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्होंने बताया कि कोरोना संकमण के खतरे को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद हैं। लेकिन ऑनलाइन माध्यम से स्कूली बच्चों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया। स्कूली बच्चों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्रजेश चंद्र रोशन, सुशील कुमार, शौकत अली अंसारी, अभिषेक सिंह आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. बी पंडित के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल्य चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित किए। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. बी पंडित ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की पहचान एक न्यायविद, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में होती है। इनका मानना था कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए लोगों में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा की भावना होना बहुत जरूरी है। साथ ही बालिका उच्च विद्यालय, नेशनल हाई स्कूल, जीबीएम और ओपीएस सहित कई स्कूलों में डॉ. अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से विजय कुणाल, प्रदीप कुमार चौधरी, विनोद कुमार, प्रतिभा कुमारी, के रजक, कुमार राम अवध, सागर कुमार, खुर्शीद आलम, साकिब, मु. मुस्ताक, स्कंद चौबे और सरफराज आलम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी