जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण

किशगनंज। लॉकडाउन के कारण बढ़ती परेशानी को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच रविवार को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:50 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण
जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न वितरण

किशगनंज। लॉकडाउन के कारण बढ़ती परेशानी को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच रविवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। रविवार को राहत संस्था के द्वारा दौला पंचायत स्थित मंझोक गांव में 200 से अधिक जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि लॉकडाउन के साथ साथ बाढ़ की त्रासदी के कारण इलाके के लोग काफी परेशान हैं। राहत संस्था का यह प्रयास काबिले तारीफ है। वहीं राहत संस्था की सचिव फरजाना बेगम ने कहा कि संस्था के द्वारा जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाने का कार्य अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर इकबाल अहमद, अंजर अलीग, डॉ. एस रहमान, अबसार आलम, नेहाल अख्तर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी