बहनों ने राखी बांध भाईयों के लंबी उम्र व सुखद जीवन की कामना की

किशनगंज। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में सोमवार को रक्षा बंधन का त्योहार हर्षाेल्लास के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:07 PM (IST)
बहनों ने राखी बांध भाईयों के लंबी उम्र व सुखद जीवन की कामना की
बहनों ने राखी बांध भाईयों के लंबी उम्र व सुखद जीवन की कामना की

किशनगंज। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में सोमवार को रक्षा बंधन का त्योहार हर्षाेल्लास के साथा मनाया गया। यह भाई-बहनों को स्नेह की डोर से बांधने वाला त्योहार है। यह पर्व भाई-बहनों के बीच अटूट प्रेम का भी प्रतीक है। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह 9.30 बजे तक भद्रा काल लगा रहा। भ्रदा काल की समाप्ति के पश्चात बहनों ने देर शाम तक भाईयों के कलाई पर राखी बांधी। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देने के साथ रक्षा का भी वचन दिया।

राखी को रक्षा सूत्र भी कहा गया है। शास्त्रों में भी रक्षा सूत्र के बारे में बारिकी से बताया गया है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण के कहने पर युधिष्ठिर ने सभी सैनिकों के कलाई पर राखी बांधे थे। देवराज इंद्र ने इसे धारण कर असुरों पर विजय प्राप्त किए थे। रक्षा बंधन पर्व भाई-बहन, गुरु शिष्य के अलावा प्रकृति और मनुष्य के बीच तारतम्य स्थापित कर सक्षम और समर्थ लोगों से अबला और कमजोर की सुरक्षा के संकल्प का त्योहार है।

हालांकि लॉकडाउन में रक्षा बंधन का रूप बदला-बदला सा रहा। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बाजारों में बिकने वाली राखियां खरीदने के बाद बहनों ने सबसे पहले उन्हें सैनिटाइज की। राखी बांधने से पूर्व भाईयों के हाथों को सैनिटाइज कराया। चंदन का टीका लगाने के बाद बाद भाईयों के कलाई पर राखी बांधी और आरती उतार कर लंबी उम्र की कामनाएं की। इसके उपरांत भाईयों ने भी बहनों को गिफ्ट के साथ सैनिटाइजर का एक बोतल उपहार में दिया। इस समय बहनों और भाईयों का सबसे बड़ा दुश्मन कोरेाना वायरस है। इस वायरस से बचने के लिए फिलहाल सैनिटाइजर का उपयोग भी जरुरी हो गया है।

राहत संस्था की संचालिका डॉ. फरजाना बेगम ने रक्षा बंधन के दिन प्रशासनिक पदाधिकारियों को उनके कार्यालय में जाकर रक्षा सूत्र बांधी। इस क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश, एसपी कुमार आशीष, एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी और डीसीएलआर सहित अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों को राखी बांधी। डॉ. फरजाना ने बताया कि कोरोना महामारी से लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जिस तरह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मी अपना जीवन दाव पर लगा दिए हैं। ऐसे भाईयों के लिए जीवन की रक्षा के लिए हर बहन ईश्वर से प्रार्थना करती हैं।

chat bot
आपका साथी