जरुरतमंदों की मदद के लिए डीएम को सौंपा मास्क

किशनगंज। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको लेकर शहर के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:01 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:01 PM (IST)
जरुरतमंदों की मदद के लिए डीएम को सौंपा मास्क
जरुरतमंदों की मदद के लिए डीएम को सौंपा मास्क

किशनगंज। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको लेकर शहर के कई युवाओं ने लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस नगर महासचिव आदर्श कुमार साहा ने जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश को 2500 फेस मास्क सौंपा।

आदर्श ने बताया कि जरूरतमंदो को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर वे लगातार अपना योगदान दे रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने, थानाध्यक्ष, एसडीपीओ, एसडीएम, एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मास्क सौंप चुके हैं। आदर्श ने बताया कि मास्क की कमी के कारण लोग पुराने मास्क को ही उपयोग में ला रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। जरुरतमंदों साफ सुथरा मास्क उपलब्ध हो, इसके लिए वे लगातार प्रयारसत हैं। अब तक आठ हजार मास्क प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है।

chat bot
आपका साथी