जल जीवन हरियाली अभियान को गति देने में जुटी जीविका दीदियां
किशगनंज। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में जीविका दीदियां जल जीवन हरियाली अभियान को गति देने में जु
किशगनंज। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में जीविका दीदियां जल जीवन हरियाली अभियान को गति देने में जुट गई हैं। पौधारोपण में जोर शोर से जुटी दीदियां फलदार, फूलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं। इसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतो में वन विभाग के द्वारा पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
वन विभाग द्वारा टेढागाछ प्रखंड में अब तक कुल 13,630 निश्शुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। मटियारी पंचायत अंतर्गत जीविका के समुदायिक समन्वयक लक्षमण कुमार, लेखापाल मुन्ना सोरेन, विनोद कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह की देख रेख में दो हजार फलदार पौधों का वितरण किया गया। हालांकि प्रखंड क्षेत्र में कुल 13,630 पौधों का वितरण किया गया है। जिसमें 1600 आम, 8467 अमरुद, 840 जामुन, 87 कटहल, 700 आंवला जैसे फलदार पौधे के साथ-साथ इमारती लकड़ियों में 700 सागवान, 150 महोगनी, 279 कचनार, 242सिरीस, 145 चुकंदी, 160 अर्जुन, 145 बकेन और 155 पोलटोफॉम के पौधे लगाए गए।