माहेश्वरी युवा संगठन का किया गया गठन

किशनगंज। जिला माहेश्वरी सभा की ऑनलाइन बैठक रविवार रात को गोविद बिहानी की अध्यक्षता में ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:51 PM (IST)
माहेश्वरी युवा संगठन का किया गया गठन
माहेश्वरी युवा संगठन का किया गया गठन

किशनगंज। जिला माहेश्वरी सभा की ऑनलाइन बैठक रविवार रात को गोविद बिहानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिहार-झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री आदित्य मूंधड़ा, महिला संगठन अध्यक्ष शारदा चितलांगिया और संगठन मंत्री मनोज बिहानी के निर्देशानुसार माहेश्वरी युवा संगठन का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से माहेश्वरी युवा संगठन का जिलाध्यक्ष पीयूष चितलांगिया, उपाध्यक्ष आंचल झंवर, सचिव सौरव सोमानी, सह सचिव प्रियदर्शन मंत्री को बनाया गया। साथ ही संयुक्त सचिव का पद स्वाति, कोषाध्यक्ष रोशन लाहोटी और संगठन मंत्री का पद शरद माहेश्वरी को मिला। माहेश्वरी युवा संगठन के सभी नए नव नियुक्त सदस्यों को बधाई दी गई। इनमें युगल किशोर तोषणीवाल, कन्हैया लाल बिहानी, रघुनंदन मंत्री, शंकर लाल मुंदरा, रतन लाल चितलांगिया, प्रदीप मंत्री, शंकर लाल माहेश्वरी, संतोष सोमानी, सुबोध माहेश्वरी, वासुदेव बिहानी और बिदु शेखर लाहोटी सहित कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी