समीक्षा बैठक में एसपी ने बढ़ते अपराध पर जताई नाराजगी

संवाद सहयोगी, किशनगंज: एसपी कुमार आशीष ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:26 PM (IST)
समीक्षा बैठक में एसपी ने बढ़ते अपराध पर जताई नाराजगी
समीक्षा बैठक में एसपी ने बढ़ते अपराध पर जताई नाराजगी

संवाद सहयोगी, किशनगंज: एसपी कुमार आशीष ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान एसपी काफी तल्ख दिखे। जिले में लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर उन्होंने गहरी चिता प्रकट करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्ष को अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान कोचाधामन प्रखंड के आगामी पंचायत चुनाव का मुद्दा भी छाया रहा। एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किशनगंज पुलिस भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। इसलिए सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्र में अभी से ही सुरक्षा के विशेष इंतजाम करेंगे। गड़बड़ी करनेवाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करेंगे। पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मतदान कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए हैं। एसपी ने कहा कि चुनाव के समय प्रत्याशियों के द्वारा वोटरों को प्रभावित करने व प्रलोभन देने के लिए शराब का इस्तेमाल करने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसीलिए सीमा पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाएं। चेक पोस्टों में प्रत्येक दिन वाहन चेकिग अभियान चलाएं। सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे। बंगाल सीमा समीप होने के कारण किशनगंज के रास्ते दूसरे जिलों में शराब की खेप न पहुंचे, इसके लिए प्रत्येक दिन चेक पोस्टों पर वाहन जांच अभियान चलाएं। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्क रहेंगे। एसपी ने बताया कि गत नवंबर माह में विशेष अभियान चला कर 1968.445 लीटर अंग्रेजी, 524.670 देसी शराब बरामद की गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त तीन ट्रक, 12 वाहन और 10 बाइक जब्त किए गए हैं। विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्त 163 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें लूट के सात, चोरी के चार, एससीएसटी के चार सहित अन्य कांडों के 148 आरोपित शामिल है। इसके साथ ही 5.257 किलो चांदी, 19 मोबाइल, 74 मवेशी, दो सौ रुपये का 75 जाली नोट, पांच सौ रुपये का एक जाली नोट, 599 किलो गांजा बरामद किया गया है। गत माह में 172 कांडों की तुलना में 190 कांडों का निष्पादन किया गया है और चार वारंट के साथ साथ एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोरोना नियमों का पालन हर हाल में कराना होगा। बैठक के दौरान एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की और समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया। बैठक में एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव, टाउन थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, ठाकुरंगज थानाध्यक्ष मोहन कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार, बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर अमर प्रसाद, कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष आरिज अहकाम, ़कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष बेदानंद कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार, पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, गलगलिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला, पोठिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश, गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष संजय कुमार, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी