चार ओवरलोड वाहनों को सीओ ने किया जब्त

किशनगंज। लॉकडाउन के दौरान भी गलगलिया-अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई पर ओवरलोड वाहनों की रफ्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:43 PM (IST)
चार ओवरलोड वाहनों को सीओ ने किया जब्त
चार ओवरलोड वाहनों को सीओ ने किया जब्त

किशनगंज। लॉकडाउन के दौरान भी गलगलिया-अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई पर ओवरलोड वाहनों की रफ्तार बदस्तूर जारी है। एक तरफ सीमावर्ती पुलिस ओवरलोड ट्रकों को नहीं पकड़ने के आदेश का हवाला देकर पल्ला झाड़ने में लगी है तो दूसरी ओर संबंधित अधिकारी एकाध बार कार्रवाई कर अपना कर्तव्य पालन कर रहे हैं। इसी क्रम में एनएच 327 ई पर कुर्लीकोट थानाक्षेत्र में बंगाल से तीन बेडमिसाली व एक गिट्टी लदे ट्रक को सीओ ओमप्रकाश भगत ने जब्त कर सुबह दस बजे सुरक्षा की ²ष्टिकोण से थाना परिसर में रखवाया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस जब्ती की सूचना देने से बचते रहे। वरीय अधिकारियों को इस घटना की सूचना मिलने बाद सीओ ओमप्रकाश भगत व थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने जब्ती की पुष्टि की।

थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि जब्त ओवरलोड वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन विभाग में जुर्माने की राशि जमा करने के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर कैसे बंगाल से गलगलिया चेकपोस्ट पार कर ओवरलोड ट्रक कुर्लीकोट थानाक्षेत्र पहुंच गई। गौरतलब है कि ओवरलोड के खेल पर विराम लगाने हेतु वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चेकपोस्ट पर कई बार दंडाधिकारी नियुक्त कर ओवरलोड खेल पर विराम लगाया जाता था। लेकिन लॉकडाउन में भी ओवरलोड वाहनों का आवागमन प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी