सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत

किशनगंज। प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार को आस्था का प्रतीक पर्व करवा चौथ बडी श्रद्धा के साथ मनाया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:55 PM (IST)
सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत
सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत

किशनगंज। प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार को आस्था का प्रतीक पर्व करवा चौथ बडी श्रद्धा के साथ मनाया गया है। यह त्योहार सुहागिनों के सौभाग्य , अपने पति के लंबे उम्र की कामना और परिवार के मंगल कल्याण के लिए मनाया जाता है। पर्व के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सुबह से शाम तक उपवास रखी। शाम में फल- फूल, मेवा, रोली व चंदन से थाल सजाकर विध्न विनाशक भगवान गणेश की पूजा अर्चनाएं की। रात में चलनी के बीच चांद की छवि में अपने पति के रुप को निहार कर मंगल कामनाएं की। इसके उपरांत अपने पति के हाथों जल की एक घूंट पीकर उपवास व्रत तोड़ी। करवा चौथ का व्रत अपने जीवन साथी के प्रति सच्चा प्यार और आपसी स्नेह भाव में मधुरता लाती है। अब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी इस पर्व को श्रद्धा भाव से कर रही हैं। भारतीय परम्परा के अनुसार महिलाएं अपने संस्कार व रीति रिवाज को कभी नहीं छोड़ती। खासकर अपने पति और बच्चों के लिए हर संभव कार्य करने को तैयार रहती हैं। व्रती महिलाओं ने बताया कि श्रृंगार करने व सजने संवरने में दिन भर भूख प्यास का एहसास ही नहीं हुआ। विधि-विधान पूर्वक गणेश भगवान की पूजा आर्चना करने और कथा सुनने में समय कट गई।

chat bot
आपका साथी