आर्थिक..लोजपा की सरकार बनी तो सात निश्चय योजना की होगी जांच : विजय सिंह

संवाद सूत्र बिहारीगंज (मधेपुरा) बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट का नारा लगाते हुए लोजपा प्रत्या

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:55 AM (IST)
आर्थिक..लोजपा की सरकार बनी तो सात निश्चय योजना की होगी जांच : विजय सिंह
आर्थिक..लोजपा की सरकार बनी तो सात निश्चय योजना की होगी जांच : विजय सिंह

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट का नारा लगाते हुए लोजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मुरलीगंज के रजनी, डुमरिया एवं बिहारीगंज के हथिऔंधा, लक्ष्मीपुर लालचंद, मधुकरचक उदाकिशुनगंज के कई टोले- मुहल्ले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोजपा की सरकार बनती है तो पार्टी सुप्रीमों चिराग पासवान सबसे पहले सात निश्चय योजना की जांच कराएगी। इस योजना में जमकर लूट हुई है। इसमें अधिकारी से लेकर कर्मी व मंत्री-विधायक तक शामिल हैं। बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट अभियान के तहत बिहारीगंज विधानसभा में विकास किया जाएगा। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार को यहां के मतदाताओं उखाड़ फेंकने को तैयार हैं। इसबार मतदाता विकास करने वाले प्रत्याशी को मत देने का मन बना ली है। उन्होंने लोगों से झोपड़ी छाप पर मत देने की अपील मतदाताओं से की है। जनसंपर्क अभियान के दौरान नीरज मेहता, जोनसन कुमार, नीतेश कुमार उर्फ पिन्टू मेहता, प्रखंड अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, मुखिया विजय मेहता, सत्यनारायण पासवान, विकास मेहता, मुहम्मद इरशाद, श्यामसुनदर पासवान, मुकेश मेहता, श्यामसुनदर मेहता, बबलू पंडित, मुहम्मद औरंगजेब, राजेश पाल, कपिलदेव यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी