कोचाधामन में छह पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध

किशनगंज। स्क्रूटनी के बाद प्रखंड के छह पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इस संबंध में प्रखंड पंचाय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 12:12 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 12:12 AM (IST)
कोचाधामन में छह पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध
कोचाधामन में छह पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध

किशनगंज। स्क्रूटनी के बाद प्रखंड के छह पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ललित कुमार विश्वास ने बताया कि पुरन्दाहा पंचायत से इकबाल हुसैन, कठामठा पंचायत से शांतो कुमार सिन्हा, बगलबाड़ी पंचायत से धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोचाधामन पंचायत से सोयब आलम, बुआलदह पंचायत से मुनताहा यासमीन पति जूनेद आलम व भगाल पंचायत से परवेज आलम निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने गए हैं। साथ ही 158 पैक्स सोसायटी के सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। 17 दिसंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि गोदाम में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी