पैक्स चुनाव में धुरंधरों ने मारी बाजी

किशनगंज। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति(पैक्स) चुनाव 2019 के तहत सोमवार को मतदान के उपरांत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 12:11 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 12:11 AM (IST)
पैक्स चुनाव में धुरंधरों ने मारी बाजी
पैक्स चुनाव में धुरंधरों ने मारी बाजी

किशनगंज। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति(पैक्स) चुनाव 2019 के तहत सोमवार को मतदान के उपरांत मंगलवार को प्रात: 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टाऊन हॉल में मतगणना शुरू हई। जहां गांगी पैक्स में कड़े संघर्ष के बाद जहुर अकरम ने अपने प्रतिद्वंदी को मात्र 9 वोटों के अंतर से हराकर लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने। मो जहुर अकरम को 259 मत प्राप्त हुआ, जबकि उसके प्रतिद्वंदी फैयाज आलम को 250 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

इसी तरह झिलझिली पैक्स के निर्वतमान अध्यक्ष अमीन उद्दीन लगातार तीसरी विजयी पताका फहराया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनीसुर रहमान को करीब 100 मतों से हराया। विजेता अमीन उद्दीन उप विजेता अनीसुर रहमान के सहोदर बड़े भाई हैं। वहीं दुर्गापुर बनगामा पैक्स में नुसरत जहां ने हसीबुर रहमान को 325 मतों से हराया। विजेता नुसरत जहां को 623 मत मिला।जबकि हबीबुर रहमान को 325 मतों से ही संतोष करना पड़ा। उधर महेशबथना पैक्स में मो. शाहीद आलम ने साबीर आलम को 373 मतों से हरा कर जीत दर्ज की। शाहीद आलम 887 वोट लाकर विजयी हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी साबीर आलम 514 मत मिला। समेसर पैक्स में गांधी सिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रंजीत कुमार सिन्हा को 496 मतों से हराकर लगाकर दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए। झिगाकाटा इस्तमरार पैक्स में लगातार दूसरी बार उबेदुर रहमान जीते। उन्होंने अनवार आलम को 507 मतों के अंतर से हराया। उधर भाटाबाड़ी पैक्स में मतीउर रहमान ने 54 मतों के अंतरर से सलमान अहमद को हरा कर विजयी हुए। मतीउर रहमान को 431 मत प्राप्त हुआ, जबकि सलमान अहमद को 377 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं लौचा पैक्स में अनामुल हक ने दीपक कुमार को हराया। अनामुल हक को 927 मत प्राप्त हुआ जबकि दीपक कुमार सिंह को 695 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार दोनों के मतों का अंतरर 232 रहा। नाहिद आलम ने 415 मतों के अंतरर से साबिर आलम को हराकर गुआबाड़ी पैक्स का अध्यक्ष बने। भौरादह पैक्स में सबीर अंजर ने अपने प्रतिद्वंदी मो मोबिन उर्फ चुन्ना को 168 मतों से हराकर लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने। नटुआपाड़ा पैक्स में 1050 मत प्राप्त कर कौशरी बेगम अध्यक्ष बनी। जबकि उसके प्रतिद्वंदी के रूप में निर्वतमान अध्यक्ष फजलुर रहमान रहे। वहीं बनगामा पैक्स में हसीबुर रहमान ने अपने प्रतिद्वंदी को 184 मतों के अन्तर से हराकर तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने। जबकि डोहर में वयोवृद्ध निर्वतमान अध्यक्ष इस्लामुद्दीन को लम्बे समय के बाद महबूब आलम से मात खानी पड़ी। महबूब आलम ने उन्हें करारी शिकस्त दी। जबकि इसके पूर्व महबूब आलम निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष इस्लामुद्दीन के सहयोगी के रूप में कार्यरत थे। पलासमनी पैक्स में मुसब्बिर आलम ने अपने प्रतिद्वंदी रेहान आलम को हराकर पैक्स अध्यक्ष बने।

chat bot
आपका साथी