पोठिया प्रखंड में 58. 65 फीसद हुआ मतदान

किशनगंज। किशनगंज विधानसभा उपचुनाव के तहत सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। निष्पक्ष एव स्वच्छ व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:43 PM (IST)
पोठिया प्रखंड में 58. 65 फीसद हुआ मतदान
पोठिया प्रखंड में 58. 65 फीसद हुआ मतदान

किशनगंज। किशनगंज विधानसभा उपचुनाव के तहत सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। निष्पक्ष एव स्वच्छ वातावरण में संपन्न होते ही आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। अब किशनगंज का अगला विधायक कौन होगा इसका फैसला तो अगामी 24 अक्टूबर को मतगणना होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। वहीं सुबह सात बजे से मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर महिला व पूरष मतदाताओं की लंबी कतार रही। सुबह नौ बजे तक पोठिया प्रखंड में 11 फीसद मतदान हुआ था। जो 11 बजे तक 26 फीसद तक पहुंच गया। लेकिन दोपहर एक बजे 40 फीसद व 3 बजे तक 52 फीसद व शाम 5 बजे 58.65 फीसद मतदान हुआ। हलांकि दोपहर के बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ कम देखी गई।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी शशीम सौरव मणि ने प्रखंड क्षेत्र में शांति एंव स्वच्छ वातावरण में मतदान संपन्न होने की बात कही। बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि दामलबाड़ी पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 161 व 168 में दोपहर 12 बजे ईवीएम की बैट्री लो होने के कारण उक्त दोनों मतदान केंद्रों में पूरा मशीन सहित ईवीएम बदला गया है। जिससे कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। बताते चलें कि किशनगंज विधायक डा मो. जावेद आजाद सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

chat bot
आपका साथी