नियंत्रण कक्ष से पल -पल मिलता रहा अपडेट

किशनगंज। विधानसभा उप चुनाव को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में नियंत्रण कक्ष बनया गया था। इन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:33 PM (IST)
नियंत्रण कक्ष से पल -पल मिलता रहा अपडेट
नियंत्रण कक्ष से पल -पल मिलता रहा अपडेट

किशनगंज। विधानसभा उप चुनाव को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में नियंत्रण कक्ष बनया गया था। इन कक्ष में मतदान केंद्रों सो संबंधित सभी रिपोर्ट प्राप्त किए जा रहे थे। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी राहुल वर्मन ने बताया कि सभी 271 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण हुए। केवल पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत स्थित बुथ संख्या 97 पर मतदाताओं द्वारा हंगामा शुरू हुआ था। लेकिन समझाने बुझाने के बाद पुन: मतदान शांतिपूर्वक होने लगा। बुथ संख्या 171 और बु़थ संख्या 217 सहित दो अन्य मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन बदलने पड़े। वहीं नियंत्रण कक्ष से सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराए जाते रहे। अंतिम समय तक कुल 59.18 फीसद मतदान हुए।

मतदान केंद्रों पर पहले घंटे में पांच फीसद मतदान हुए थे। जबकि दूसरे घंटे में आठ फीसद, तीसरे घंटे में 14.5 फीसद, चौथे घंटे में 21 फीसद, पांचवें घंटे में दोपहर 12 बजे तक 28 फीसद मतदान हुआ। वहीं दोपहर एक बजे तक कुल 36 फीसद मतदान हुआ। इसी तरह दोपहर दो बजे तक 41 फीसद, तीन बजे तक 47 फीसद, चार बजे तक 52 फीसद व शाम पांच बजे तक कुल 59.18 फीसद मतदान हुआ।

chat bot
आपका साथी