जहर खाने से महिला की मौत, भैंसुर व सास पर लगा आरोप

किशनगंज। ठाकुरगंज नगर के वार्ड नंबर दो के फाराबाड़ी गांव के गोपाल विश्वास की विवाहित पुत्री के अपने ससुराल में पति के साथ जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:18 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:18 AM (IST)
जहर खाने से महिला की मौत,   भैंसुर व सास पर लगा आरोप
जहर खाने से महिला की मौत, भैंसुर व सास पर लगा आरोप

किशनगंज। ठाकुरगंज नगर के वार्ड नंबर दो के फाराबाड़ी गांव के गोपाल विश्वास की विवाहित पुत्री के अपने ससुराल में पति के साथ जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। मृतका की मां जमुना विश्वास ने घटना के संबंध में बेटी के दो भैसुरों व सास पर आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार की रात करीब 10 बजे दामाद ने आए दिन जमीन संबंधी घरेलू विवाद से तंग आकर घर में जहर खा लिया था। इसकी भनक जैसे ही उनके परिजनों को लगी वैसे ही मेरे पुत्री को मारपीट कर जबरदस्ती जहर खिला दिया।

इसका विरोध करने पर मेरी बेटी को मारा पीटा जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य भागों में चोटें भी लगी। उसके बाद जब उसकी स्थिति नाजुक हालत में पहुंच गया तब उसके परिजन इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल लाया। जहां कुछ देर बाद ही दोनों की मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन के द्वारा उक्त घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना ने दोनों के शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मृत महिला की मां जमुना विश्वास ने बताया कि ढ़ाई वर्ष पूर्व चोपड़ा थानाक्षेत्र कच्चाकली गांव के महादेव पाल (29) के साथ मेरी पुत्री मनीषा पाल की विवाह कराया गया था जिससे 11 माह का पुत्र भी था। मेरी पुत्री से उसके बड़े भैसुर व सास आए दिन जमीनी विवाद व घरेलू कारणों से लड़ते झगड़ते रहते थे। इस संबंध में इस्लामपुर पुलिस ने मृतक की मां और स्वजन को कहा है कि मृतका का ससुराल चोपड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है और घटना भी इसी थाना क्षेत्र में हुआ है तो वे चोपड़ा थाना में ही उक्त घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराए।

chat bot
आपका साथी