मछली लदे पिकअप वैन के पलटने से चालक घायल

फोटो- 06 केएसएन 12 संवाद सूत्र ठाकुरगंज (किशनगंज) पाठामारी थाना क्षेत्र के भोगडावर गांव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 07:19 PM (IST)
मछली लदे पिकअप वैन के पलटने से चालक घायल
मछली लदे पिकअप वैन के पलटने से चालक घायल

फोटो- 06 केएसएन 12

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज): पाठामारी थाना क्षेत्र के भोगडावर गांव के समीप एनएच 327 ई पर अनियंत्रित होकर एक मछली लदा पिकअप वैन पलट गई। बुधवार सुबह को घटित इस हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। पिकअप वैन बहादुरगंज से ठाकुरगंज की ओर जा रही थी।

इस संबंध में पाठामारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे बहादुरगंज की ओर से आ रही पिकअप वैन भोगडाबर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगो की मदद से घायल चालक को ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने चालक की स्थिति पर संतोष जताते हुए घायल की थिति को खतरे से बाहर बताया। इस घटना में पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मछलियां भी काफी नष्ट हो गई।

chat bot
आपका साथी