पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन

संवाद सहयोगी किशनगंज मुंगेर में घटित घटना के बाद शहर वासियों के बीच सुरक्षा की भावन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:49 PM (IST)
पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन
पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन

संवाद सहयोगी, किशनगंज : मुंगेर में घटित घटना के बाद शहर वासियों के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से टाउन थाना पुलिस एरिया डोमिनेशन पर निकली। शुक्रवार देर शाम को एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर अमर प्रसाद सिंह और टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया। वाहनों के काफिले को देखकर असमाजिक तत्वों ने किनारा कर लेना ही बेहतर समझा। पुलिस को मार्च करता देख सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की कौतूहलता को देख कर थानाध्यक्ष ने कहा कि घबराएं नहीं, आपकी सुरक्षा के लिए मार्च निकाला गया है। सात नवंबर को भयमुक्त और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी