डुमरिया के न्यायालयकर्मी के घर भीषण चोरी

संवाद सहयोगी किशनगंज शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 10 स्थित बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:28 PM (IST)
डुमरिया के न्यायालयकर्मी के घर भीषण चोरी
डुमरिया के न्यायालयकर्मी के घर भीषण चोरी

संवाद सहयोगी, किशनगंज : शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 10 स्थित बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित गृहस्वामी कौशलेंद्र सिंह स्थानीय न्यायालय कर्मी बताए जाते हैं। 18 अक्टूबर को ही वह सपरिवार इलाज के लिए अहमदाबाद गये थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली।

घर का ताला टूटा देखकर आस पड़ोस के लोगों को खतरे का अहसास हुआ। लोगों ने फोन कर पीड़ित कौशलेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह पीड़ित घर वापस लौटे। लेकिन घर में प्रवेश करते ही उनके होश उड़ गए। कमरों में जेवरात के डब्बे सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी भी टूटी हुई थी। चोरों ने पूरे घर को तहस नहस कर दिया था। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के साथ ही टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को अंदेशा है कि चोरों ने बीती रात ही घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पीड़ित के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज कर पुलिस घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी