52,990 परिवारों के बीच वितरित किए गए मास्क

किशगनंज। जीविका दीदियों के द्वारा आपदा को अवसर में तब्दील कर कोरोना वायरस को मात देने के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 12:51 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 12:51 AM (IST)
52,990 परिवारों के बीच वितरित किए गए मास्क
52,990 परिवारों के बीच वितरित किए गए मास्क

किशगनंज। जीविका दीदियों के द्वारा आपदा को अवसर में तब्दील कर कोरोना वायरस को मात देने के लिए तत्परता के साथ मास्क तैयार कर रहीं हैं। कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के प्रसार पर प्रभावी रोकथाम के लिए डबल लेयर मास्क का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के निर्देश पर तैयार किया गया मास्क सीधे प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां से पंचायत सचिव व कार्यपालक सहायक के माध्यम से गांवों में घूम-घूम कर व घर घर जाकर प्रति परिवार छह-छह मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। बुधवार को जिले में कुल 7523 परिवार को जीविका दीदियो द्वारा तैयार किया गया छह-छह मास्क पंचायत सचिव व कार्यपालक सहायक द्वारा वितरण किया गया। अब तक 52,290 परिवार को मास्क उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार पूरे जिले में 25 लाख मास्क वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर में छह मास्क दिया जाएगा। यह पहला चरण है। मास्क बांटने के बाद और तैयार कराया जाएगा। बहादुरगंज के उमंग जीविका महिला संकुल संघ व कोचाधामन के परिधि जीविका महिला संकुल संघ के निर्माण केंद्र पर लगातार जीविका दीदियां मास्क बना रही हैं। जीविका दीदियों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मास्क बनाती हैं। इससे घर का खर्च भी निकलता है और समय भी व्यतीत हो जाता है। मास्क वितरण का मॉनीटरिग जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत परिवार को मास्क उपलब्ध सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क मुख्य सुरक्षा कवच है। हर समय बाहर निकलते समय सभी को मास्क से चेहरा अवश्य ढंकना चाहिए ताकि संक्रमण से सभी सुरक्षित रहें।

chat bot
आपका साथी