अफीम की खेती का पुलिस ने किया पर्दाफाश

किशनगंज। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। बनगामा पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:40 PM (IST)
अफीम की खेती का पुलिस ने किया पर्दाफाश
अफीम की खेती का पुलिस ने किया पर्दाफाश

किशनगंज। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। बनगामा पंचायत में चार जगहों पर और चंदवार पंचायत में एक जगह अफीम की खेती की गई है। कुल मिलाकर लगभग छह कट्ठा में अफीम की फसल को जब्त कर पुलिस जमीन मालिक का पता लगाने व मामले की जांच में जुट गई है।

गुरुवार दोपहर को पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी मनीष चंद्र ठाकुर में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने जगह-जगह छापेमारी की। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान लहसुन के साथ की गई अफीम के खेती देख पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी भौंचक रह गए। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर खेती किसानी में जुटे लोग फरार हो गए। हालांकि प्रशासन खेती करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी को अफीम की खेती की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष संजय कुमार व प्रशिक्षु डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने पूरी जानकारी इकट्ठा की। अंचलाधिकारी कौशर ईमाम को भी इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद गुरुवार दोपहर को सशस्त्र बलों के साथ पदाधिकारियों ने लोहागड़ा हाट से दो किलोमीटर आगे हंसखुआर गांव में अचानक धावा बोल दिया। यहां चार प्लॉट में लगे पोस्तादाना यानी अफीम पौधों को देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए। पुलिसकर्मियों को देख जमीन मालिक घर द्वार छोड़कर भाग निकला। खेतों में लगे फसल को कटवाकर पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई।

थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार छापेमारी अभियान चलाया गया।खेती करने वाले जमीन मालिक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी