मास्क निर्माण में जुटी हैं जीविका दीदियां

किशनगंज। जीविका की दीदियों द्वारा आपदा को अवसर में तब्दील करने के लिए हर संभव प्रयास कर र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:42 PM (IST)
मास्क निर्माण में जुटी हैं जीविका दीदियां
मास्क निर्माण में जुटी हैं जीविका दीदियां

किशनगंज। जीविका की दीदियों द्वारा आपदा को अवसर में तब्दील करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं जिससे कि आर्थिक स्वाबलंबन के साथ कोरोना को मात दिया जा सके। जीविका दीदीयों के द्वारा कोविड-19 संक्रमण के प्रसार में प्रभावी रोकथाम वाले उच्चस्तरीय मानक वाले डबल लेयर मास्क का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। जिले में कई जगहों पर जीविका दीदी द्वारा लगातार मास्क बनाया जा रहा है। यह बातें शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमित कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला में पच्चीस लाख मास्क वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर में छह मास्क दिया जाएगा। जीविका दीदियों को बड़े पैमाने पर मास्क तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है। अपने जिम्मेवारी को ससमय पूरा करने के लिए जिले में कई जगहों पर मास्क निर्माण केंद्र बनाकर जीविका दीदीयां मास्क तैयार करने में लगी हैं। अब तक 2,81,900 मास्क जीविका के दीदीयों द्वारा तैयार कर पंचायतों के गांव-गांव में पंचायत सचिव व कार्यपालक सहायक द्वारा मुखिया के माध्यम से सभी घरों में मास्क वितरण कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी